Saturday, June 9, 2007

दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में छह घायल

नजीबाबाद (बिजनौर)। कस्बा साहनपुर के मोहल्ले जरूफसाजान में बच्चों के विवाद में शेख और ठठेरा बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईट पत्थर चले। चौकी नजदीक होने के बावजूद पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। संघर्ष में दोनों पक्षों की महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांति भंग करने के आरोप में चालान किया है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कस्बा साहनपुर के मोहल्ला जरूफसाजान निवासी मोबीन का भतीजा फिरोज एक दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। पड़ोसी अकरम ने उससेगाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध पर अकरम ने फिरोज का गला घोंटने का भी प्रयास किया। फिरोज उसे धक्का देकर वहां से भाग निकला। घर पहुंचकर फिरोज ने इसकी जानकारी अपने चाचा मोबीन को दी। मोबीन ने अकरम के घर के बाहर खड़े होकर पूछा तो अकरम ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद तो दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में संघर्ष होता रहा। छतों पर चढ़कर एक दूसरे के घरों में ईट पत्थर फेंके गये। मोबीन पक्ष के लोगों ने बाद में अकरम के घर के बंद पड़े दरवाजे तोड़ने की भी कोशिश की। दरवाजा न टूटने पर उसके घर के अंदर पत्थर फेंके गये। अंधाधुंध पथराव से अकरम पक्ष की शफीक की पुत्री सुल्ताना, दूसरे पक्ष के मोबीन, उसकी पत्‍‌नी शहनाज, भूरी, सायदा, फिरोज, शहनवाज आदि घायल हो गये। चंद कदम पर स्थित पुलिस चौकी के सिपाही विवाद होने की सूचना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। घायलों को नजीबाबाद में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने विवाद में लिप्त दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

No comments: