Saturday, June 2, 2007

सोनाली तोमर बनी केपीएस की टापर

बिजनौर। केपीएस इंटर कालेज में सोनाली तोमर ने 74.2 अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कालेज में ट्रेड वर्ग में 82.8 अंकों के साथ गौरव त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आवास विकास कालोनी निवासी अनिल कुमार तोमर की पुत्री सोनाली ने हिन्दी में 74, अंग्रेजी में 52, गणित में 90, भौतिकी में 89 और रसायन विज्ञान में 66 अंक प्राप्त किए। सोनाली इंजीनियर बनना चाहती है। सेवानिवृत्त सहायक सेवायोजन अधिकारी महेंद्र पाल त्यागी के पुत्र गौरव त्यागी ने राजकीय इंटर कालेज में ट्रेड वर्ग में 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गौरव बीसीए में प्रवेश लेना चाहता है। उधर नजीबाबाद रोड निवासी पंडित धर्मेद्र की पुत्री श्रद्धा पंडित 71.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर केपीएस विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही। न्यायिक सेवा में जाने की इच्छुक श्रद्धा ने हिन्दी में 66, अंग्रेजी में 64, नागरिक शास्त्र में 64, गृह विज्ञान में 74 और म्यूजिक में 89 अंक हासिल किए।[Saturday, June 02, 2007 2:10:16 AM (IST) ]

No comments: